Thu. Jul 2nd, 2026

काशीपुर में किसान संगोष्ठी आयोजित, आधुनिक तकनीक से गन्ना उत्पादन बढ़ाने पर जोर

काशीपुर। गन्ना विकास परिषद काशीपुर के एससीडीआई वीरेंद्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में गन्ना विकास समिति काशीपुर द्वारा ग्राम पच्चावाला में गन्ना उत्पादन(sugarcane production uttarakhand) बढ़ाने के उद्देश्य से किसान संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एससीडीआई वीरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि आधुनिक तकनीक अपनाकर गन्ने की खेती को अधिक लाभदायक बनाया जा सकता है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक खेती अपनाने तथा समय की आवश्यकता के अनुसार कृषि पद्धतियों में बदलाव करने का आह्वान किया।

Sugarcane Production Uttarakhand

उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाली गन्ना प्रजातियों के चयन से उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है। उन्होंने किसानों को जानकारी दी कि विभाग द्वारा अनुदान पर कीटनाशकों का वितरण किया जा रहा है, जिसका अधिक से अधिक लाभ(sugarcane production uttarakhand) उठाना चाहिए। संगोष्ठी के दौरान किसानों द्वारा उठाई गई 70 प्रतिशत से अधिक समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि किसान हित विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गन्ना विकास निरीक्षक सुरेश सिंह ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

वहीं, गन्ना समिति के सचिव प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने समिति में उपलब्ध कीटनाशकों एवं खाद-उर्वरकों के वितरण संबंधी जानकारी साझा की। प्रचार-प्रसार प्रभारी वीरेंद्र कुमार मौर्य ने एनपीएसएस ऐप के माध्यम से कीट प्रबंधन की उपयोगी जानकारी किसानों को दी। कार्यक्रम में शिव मूर्ति, विनोद प्रकाश चौहान, दीनानाथ तिवारी, राम बादल सिंह, चंद्र बहादुर राणा, जनरल सिंह, योगराज सिंह, सुखराम सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुल्तान सिंह, जगपाल सिंह चौहान, सज्जन कुमार, हरपाल सिंह, मनोज तिवारी, शीशपाल सिंह, सोमपाल सिंह, संतोष सिंह, पंजाब सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *