टिहरी- जापान में रोजगार पाने की इच्छुक युवतियों के लिए सुनहरा अवसर
टिहरी गढ़वाल: मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत जापान में केयर गिवर (Care Giver) के क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने की इच्छुक युवतियों के लिए जापानी भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हो चुका है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रति युवतियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वर्तमान में अधिकांश सीटें भर चुकी हैं तथा अब केवल 05 सीटें ही शेष हैं।
जिला सेवायोजन अधिकारी लक्ष्मी यादव ने जनपद की 12वीं पास एवं एएनएम/जीएनएम/जीटीए योग्यता रखने वाली इच्छुक युवतियों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने के लिए शीघ्र अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि सीमित सीटें उपलब्ध हैं तथा प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय, नई टिहरी में संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त दूरभाष नंबर 01376-232497 एवं 8979870030 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

