Thu. Nov 19th, 2026

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में इतिहास विभागीय परिषद का गठन, आंचल राणा बनीं अध्यक्ष

टिहरी गढ़वाल: राजकीय महाविद्यालय खाड़ी (Government College Khaadi) के इतिहास विभाग में आज इतिहास विभागीय परिषद की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर बी.ए. प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा सर्वसम्मति से विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया। गठित कार्यकारिणी में कु. आंचल राणा को अध्यक्ष, कु. कल्पना (पंचम सेमेस्टर) को सचिव, कु. साक्षी (तृतीय सेमेस्टर) को सह-सचिव तथा कु. मनप्रीत को कोषाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से चुना गया।

970x250 (Middle)

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से डॉ. सनोवर ने बाह्य परीक्षक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा छात्र-छात्राओं को निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. ईरा सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई और बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विभागीय परिषद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामूहिक उत्तरदायित्व एवं संगठनात्मक कौशल विकसित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से विभाग की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *