Mon. Aug 10th, 2026

योग से निरोगी जीवन का संकल्प, ग्राफिक एरा में हुआ सामूहिक अभ्यास

देहरादून: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राओं ने विविध योगासनों का प्रदर्शन कर शारीरिक क्षमता और लचीलेपन का परिचय दिया। आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में योगोत्सव के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साह और ऊर्जा के साथ सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, कपालभाती, अनुलोम-विलोम तथा भ्रामरी प्राणायाम जैसे योगाभ्यास किए।

इसके साथ ही ताड़ासन, भुजंगासन, मकरासन एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। योग सत्र का संचालन प्रज्ञा सवाई ने किया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ नरेश कुमार शर्मा, डॉ एएस शुक्ला, शिक्षक- शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *