Sat. Nov 21st, 2026

सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को किया नमन, परिजनों को बंधाया ढांढस

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने हरिद्वार पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिवंगत माताजी स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

970x250 (Middle)

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि माता का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की अमूल्य धरोहर होता है। मां का निधन परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *