टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने लॉन्च की भारत की पहली इनोवा हाईक्रॉस फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार
देहरादून: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने आज ऑल-न्यू इनोवा हाईक्रॉस, भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल के लॉन्च की घोषणा की। इस कार की बुकिंग 26 नवंबर से शुरू हो गई है। यह वाहन कस्टमर्स को सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड टेक्नॉलजी की सुविधा और ई-20 से ई-85 तक सभी इथेनॉल फ्यूल ब्लेंड्स के उपयोग की फ्लेक्सिबिलिटी के साथ डबल पीस ऑफ माइंड प्रदान करती है। विश्वसनीयता और ब्रांड पर भरोसे की मजबूत विरासत रखने वाली प्रतिष्ठित इनोवा हाईक्रॉस की नींव पर आधारित यह नया मॉडल नए डिज़ाइन, प्रीमियम आराम और बेहतर सुविधा फीचर्स के साथ पेश किया गया है।
एफएफवी- एसएचईवी टेक्नॉलजी की शुरुआत के साथ, ऑल-न्यू इनोवा हाईक्रॉस – फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल टोयोटा के मल्टी-पाथवे दृष्टिकोण को और आगे बढ़ाती है, जो इलेक्ट्रिफिकेशन और फ्लेक्सिबल फ्यूल क्षमता को एक साथ लेकर आती है। स्थानीय स्तर पर निर्मित फ्लेक्स-फ्यूल इंजन और ई-ड्राइव से लैस यह टेक्नॉलजी भारत के लिए प्रासंगिक और टिकाऊ मोबिलिटी समाधानों के विकास पर टोयोटा के निरंतर फोकस को दर्शाती है, साथ ही देश के ऊर्जा सुरक्षा और डीकार्बोनाइजेशन लक्ष्यों में भी योगदान देती है।
टोयोटा की भारत और जापान स्थित इंजीनियरिंग टीमों ने संयुक्त रूप से इस वाहन का व्यापक राष्ट्रव्यापी परीक्षण कर गुणवत्ता और प्रदर्शन का आकलन किया गया। यह परीक्षण टोयोटा के गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरता है। इस कार की कीमत 19, 99,000 रूपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मसाकाजू योशिमुरा ने कहा, टोयोटा में हमारा मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन और कार्बन न्यूट्रैलिटी की दिशा में कोई एकमात्र समाधान नहीं है, विशेष रूप से भारत जैसे विविध मोबिलिटी जरूरतों वाले बाजार में।
ऑल-न्यू इनोवा हाईक्रॉस – फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल के साथ, हम इलेक्ट्रिफिकेशन और ई-20 से ई-85 तक सभी इथेनॉल फ्यूल ब्लेंड्स के उपयोग की फ्लेक्सिबिलिटी को एक साथ लाते हुए कस्टमर्स के लिए विकल्पों का विस्तार कर रहे हैं। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर तदाशी असाजुमा ने कहा कि ऑल-न्यू इनोवा हाईक्रॉस – फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल इनोवा के निरंतर विकास का प्रतीक है, जो अत्याधुनिक टेक्नॉलजी, प्रीमियम आराम और अधिक विकल्पों का संयोजन प्रस्तुत करते हुए हमारे कस्टमर्स की बढ़ती आकांक्षाओं को पूरा करती है।
उत्पाद की प्रमुख खूबियों पर टिप्पणी करते हुए, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स-सर्विस-यूज्ड कार बिजनेस सबरी मनोहर ने कहा, “ऑल-न्यू इनोवा हाईक्रॉस – फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल को इसके प्रीमियम और बहुमुखी व्यक्तित्व को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से सोच-समझकर डिजाइन किया गया है, जिसमें नए एक्सटीरियर के साथ बेहतर इंटीरियर्स का संयोजन किया गया है। नया फ्रंट बंपर और ग्रिल, नए डिज़ाइन वाले प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैम्प्स तथा डबल-स्टैक्ड एलईडी DRLs इसे अधिक दमदार और आधुनिक उपस्थिति प्रदान करते हैं,
जबकि बड़ा 31.2 सेमी (12.3-इंच) इंफोटेनमेंट सिस्टम और टीएफटी डिस्प्ले केबिन अनुभव को और समृद्ध बनाते हैं। सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल, जो टोयोटा हाइब्रिड सिस्टम और ई-ड्राइव ट्रांसमिशन के साथ टीएनजीए 2.0-लीटर इंजन से लैस है। इसके अलावा, यह ई 20 फ्यूल ब्लेंड के साथ 22.58 किमी/लीटर^ की बेहतर ईंधन दक्षता प्रदान करती है, जिससे कस्टमर्स को परफॉर्मेंस, सुविधा और अधिक विकल्पों का आदर्श संतुलन मिलता है।

