Mon. Nov 16th, 2026

पूर्णानंद स्टेडियम मुनिकीरेती में 20 नवंबर से जिला स्तरीय विशेष हॉकी प्रशिक्षण शिविर

टिहरी गढ़वाल: जिला क्रीड़ाधिकारी, नरेंद्रनगर दीपक रावत द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद टिहरी गढ़वाल में (District-Level Special Training Camp) जिला स्तरीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के अंतर्गत हॉकी खेल का प्रशिक्षण 20 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक पूर्णानंद स्टेडियम, मुनिकीरेती में आयोजित किया जाएगा।

970x250 (Middle)

शिविर में बालक एवं बालिका वर्ग के कुल 30 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रशिक्षण शिविर के नोडल अधिकारी डॉ. पंकज ग्वाड़ी, व्यायाम प्रशिक्षक एवं राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज खनाना, नरेंद्रनगर होंगे।

शिविर में सहायक प्रशिक्षक के रूप में सनिल कुमार, हॉकी कोच, स्पोर्ट्स स्टेडियम पूर्णानंद द्वारा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य खिलाड़ियों को हॉकी खेल में बेहतर प्रशिक्षण एवं खेल कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *