Mon. Nov 16th, 2026

डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू

टिहरी गढ़वाल: जनपद टिहरी गढ़वाल में दिनांक 18 नवम्बर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित होने वाली द्विवर्षीय डी.एल.एड. (D.El.Ed.) प्रवेश परीक्षा 2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर उप जिला मजिस्ट्रेट टिहरी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा जारी की है।

970x250 (Middle)

उक्त परीक्षा तहसील टिहरी के अंतर्गत निम्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी:
राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज, बौराड़ी, नई टिहरी (नोडल केंद्र)
भागीरथी विद्या सरोवर पब्लिक स्कूल, बौराड़ी, नई टिहरी
सरस्वती विद्या मंदिर, इंदर कॉलेज, नई टिहरी

परीक्षा केंद्रों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा परीक्षा के सफल संचालन हेतु परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एक साथ एकत्रित होने, सार्वजनिक सभा, जुलूस, लाउडस्पीकर का प्रयोग तथा किसी भी प्रकार की रैली आयोजित करने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अतिरिक्त, परीक्षा केंद्र के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग, उत्तेजनात्मक भाषण, नारेबाजी एवं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न करने वाली गतिविधियों पर रोक रहेगी।

निषेधाज्ञा के अंतर्गत परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति व्यवस्था बनाए रखने, मार्गों पर अवरोध उत्पन्न न करने तथा परीक्षा केंद्र एवं उसकी संपत्ति को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश 17 नवम्बर 2026 को सायं 08:00 बजे से 18 नवम्बर 2026 को परीक्षा समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। आदेश की प्रतियां संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं। उप जिला मजिस्ट्रेट टिहरी द्वारा आमजन से परीक्षा के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *