कैम्पटी पुलिस ने गैर जमानती वारंट में वांछित वारंटी को देहरादून से किया गिरफ्तार
टिहरी गढ़वाल: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 30.10.2026 को न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट, नई टिहरी द्वारा जारी गैर जमानती वारंट अंतर्गत धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित वारंटी राकेश सजवाण पुत्र उम्मेद सिंह सजवाण, निवासी ग्राम मीरिया, कोतवाली कैम्पटी, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 29 वर्ष को पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार नई बस्ती, चक्कू मोहल्ला, देहरादून से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार वारंटी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
टिहरी पुलिस की अपील: कानून एवं न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु टिहरी पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

