Fri. Oct 30th, 2026

अकेशिया पब्लिक स्कूल में स्वर्ण कौर मेमोरियल वाद-विवाद प्रतियोगिता’ का आयोजन

देहरादून। अकेशिया पब्लिक स्कूल में आज विद्यालय के चेयरमैन मनमीत सिंह ढिल्लों की पूजनीय माताजी स्वर्गीय स्वर्ण कौर जी की स्मृति में स्वर्ण कौर मेमोरियल वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम स्वर्गीय स्वर्ण कौर जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर अंग्रेजी में पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। जूनियर वर्ग में प्रतियोगिता का विषय ‘क्या आज की शिक्षा प्रणाली में प्रौद्योगिकी एक वरदान है या अभिशाप?’ था। इसमें कक्षा 8-A के अमन नेगी एवं अंश, पंवार ने विजेता स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 6-B की इरा रावत एवं साक्षी बलूनी उपविजेता रहीं।

970x250 (Middle)

सीनियर वर्ग में प्रतियोगिता का विषय ‘क्या गरीबी सभी बुराइयों का कारण है?’ रखा गया। इसमें कक्षा 11 के हिमांशु शर्मा एवं इशिका पुंडीर ने अपने प्रभावशाली तर्कों के आधार पर विजेता का स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 10 की इशिका नेगी एवं कक्षा 11 की सुहाना दिलकश उपविजेता रहीं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘स्वर्ण कौर मेमोरियल ट्रॉफी’ हिमांशु शर्मा एवं इशिका पुंडीर को प्रदान की गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा मारिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों की सराहना की। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता विद्यार्थियों के साथ-साथ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल एवं मंच पर अपने विचार प्रस्तुत करने की कला का विकास करती हैं।

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशकगण रुपिंदर कौर एवं रमनदीप कौर ढिल्लों, ममता रावत सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, विचारों की स्पष्टता एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देना तथा स्वर्गीय स्वर्ण कौर जी की स्मृति को सम्मानपूर्वक संजोए रखना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *