Sat. Jun 20th, 2026

उत्तरकाशी : भालू ने संगम चट्टी के डासडा गांव में एक व्यक्ति पर किया हमला।

देहरादून मिरर/ उत्तरकाशी। 

पहाड़ों में जंगली जानवरों का खतरा लगातार बना हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों में जंगली जानवरों के हमले भी लगातार जारी है। संगम चट्टी के डाडसा गांव में भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। व्यक्ति को गांव वालों की सूझबूझ से बचाया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने खेतों में काम कर रहा था, भालू ने व्यक्ति को अकेला देख अचानक हमला कर दिया। जिससे वह व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। इस हमले में व्यक्तिगत दाया पैर बुरी तरह लहूलुहान हो गया। व्यक्ति को जिला अस्पताल इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *