Sat. Oct 24th, 2026

ईपीएफओ फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज, खिताब के लिए उत्तराखंड और दिल्ली मुख्यालय आमने-सामने

देहरादून। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तत्वावधान में उत्तरी अंचल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026-27 का उद्घाटन समारोह  देहरादून में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और ईपीएफओ मुख्यालय (नई दिल्ली) की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। टूर्नामेंट का उद्देश्य कर्मचारियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है।

970x250 (Middle)

प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-1 बी.बी. सिंह की अध्यक्षता में हुआ। समारोह में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के उप महानिरीक्षक मनोज बी. सुरती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान भविष्य निधि कार्यालय, देहरादून के कर्मचारियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को उत्साहपूर्ण बना दिया।

टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में ईपीएफओ मुख्यालय, नई दिल्ली की टीम ने पंजाब को 1-0 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे मुकाबले में उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश को 6-0 से करारी शिकस्त दी। दोनों मुकाबलों में जीत के साथ उत्तराखंड और मुख्यालय, नई दिल्ली की टीमों ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला , 25 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड और ईपीएफओ मुख्यालय, नई दिल्ली की टीमों के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह रहने की उम्मीद है। आयोजकों के अनुसार, इस टूर्नामेंट का उद्देश्य कर्मचारियों को खेल गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, सहयोग, टीम भावना और आपसी सद्भाव को मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *