सभी सदस्यों की ई-केवाईसी कराना भी अनिवार्य, खाद्यान्न 31 अक्टूबर तक कर लें प्राप्त
टिहरी- जनपद के समस्त राशन कार्डधारक(Ration Card) अक्टूबर माह, 2026 का खाद्यान्न 31 अक्टूबर तक प्राप्त कर लें। इसके साथ ही राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी कराना भी अनिवार्य है। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल ने बताया कि मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में खाद्यान्न वितरण की अवधि 31 अक्टूबर, 2026 तक निर्धारित की गई है।
उन्होंने सभी राशन कार्डधारकों(Ration Card) से अपील की है कि वे अपनी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न का कोटा प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी संबंधित सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर स्थापित ई-पॉस मशीन अथवा ‘मेरा ई-केवाईसी’ ऐप के माध्यम से पूर्ण कराई जा सकती है।
जिन राशन कार्डधारकों(Ration Card) के मोबाइल नंबर गलत हैं, निष्क्रिय हैं अथवा राशन कार्ड(Ration Card) से जुड़े नहीं हैं, वे संबंधित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय या सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर स्थापित ई-पॉस मशीन के माध्यम से अपना वैध मोबाइल नंबर पंजीकृत करवा सकते हैं।

