Thu. Aug 20th, 2026

गढ़वाल विश्वविद्यालय के नाम पर पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर चेतावनी

hnb-garhwal-university-srinagar

श्रीनगर गढ़वाल हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पैरामेडिकल पाठ्यक्रम संचालित करने वाले संस्थानों और छात्रों को लेकर महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कोई भी पैरामेडिकल पाठ्यक्रम संचालित करने वाला कॉलेज अथवा संस्थान विश्वविद्यालय से संबद्ध नहीं है।

विश्वविद्यालय की स्टैंडिंग कमेटी फॉर एफिलिएशन के अध्यक्ष प्रोफेसर एम.एस. पंवार की ओर से 19 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यदि कोई छात्र-छात्रा हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालयश्रीनगर गढ़वाल के नाम का उपयोग करते हुए किसी कॉलेज अथवा संस्थान में पैरामेडिकल पाठ्यक्रम में प्रवेश लेता हैतो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित छात्र-छात्रा की होगी। ऐसे प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय किसी भी प्रकार से जिम्मेदार अथवा उत्तरदायी नहीं होगा।

यह भी पढ़ें : टिहरी- उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा 15 दिवसीय जल क्रीड़ा प्रशिक्षण सम्पन्न

विश्वविद्यालय ने छात्रों से अपील की है कि पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने से पहले संबंधित संस्थान की मान्यता और विश्वविद्यालय से उसकी संबद्धता की सही जानकारी अवश्य प्राप्त करें। विश्वविद्यालय ने छात्रों को आगाह किया है कि बिना पुष्टि के किसी संस्थान में प्रवेश लेकर वे धोखाधड़ी अथवा भ्रम का शिकार न हों। विश्वविद्यालय ने अधिसूचना को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

देखिए आदेश:

HNBGU गढ़वाल विश्वविद्यालय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *