Thu. Aug 20th, 2026

युवा संगम फेज-VII के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त

HEMVATI NANDAN BAHUGUNA GARHWAL UNIVERSITY A Central University

श्रीनगर गढ़वाल। एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत आयोजित युवा संगम फेज-VII के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक युवा संगम पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

युवा संगम फेज-VII में उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ीदार राज्य बनाया गया है। इसके तहत हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (HNBGU), श्रीनगर और आईआईटी खड़गपुर को जोड़ीदार मेजबान संस्थान बनाया गया है। चयनित विद्यार्थियों को शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से दूसरे राज्य की यात्रा करने और वहां की संस्कृति, परंपरा, शिक्षा तथा विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड के उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत यूजी, पीजी एवं पीएचडी विद्यार्थी तथा राज्य के ऑफ-कैंपस युवा आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। चयनित एवं शॉर्टलिस्ट किए गए विद्यार्थी ही युवा संगम फेज-VII में भाग ले सकेंगे।

पंजीकरण के लिए AICTE के EBSB पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि से पहले पंजीकरण पूरा करने की अपील की है।

पंजीकरण की विस्तारित अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2026

Registration for Yuva Sangam - Phase-VII Last Date has been Extended to 31st August 2026_0_page-0001-80kb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *