Sat. Jun 20th, 2026

उत्तराखंडः मुख्य वित्त अधिकारी पर गिरी गाज, ये आदेश हुआ जारी…

उत्तराखंड के आयुर्वेद विवि से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि विवि के अधिकारी पर गाज गिरी है। उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के अधिकारी अमित जैन को हटा दिया गया है। जिसके आदेश जारी कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग के कार्मिक डॉ मृत्युंजय मिश्रा को आयुर्वेद विवि का ओएसडी बनाने के बाद शासन ने उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के अधिकारी अमित जैन, मुख्य वित्त अधिकारी, आयुर्वेद वि०वि०. देहरादून (अतिरिक्त प्रभार-वरिष्ठ वित्त अधिकारी, नगर निगम, देहरादून) को तत्काल प्रभाव से वर्तमान में आवंटित समस्त पदभार से अवमुक्त कर गिया है। साथ ही उन्हें निदेशालय, कोषागार पेशन एवं हकदारी में अग्रिम आदेशों तक सम्बद्ध कर दिया।

बताया जा रहा है कि विवि के कुलपति के साथ वित्त अधिकारी की भी विजिलेंस जांच चल रही है। वित्त अधिकारी का पर्वतीय जिले में ट्रांसफर हुआ था लेकिन जॉइन नहीं किया। जारी आदेश में लिखा है कि जैन को निर्देशित किया जाता है कि वे उक्त आदेश का अनुपालन करते हुए शासन को अवगत कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *