Sat. Nov 14th, 2026

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस पर रंगारंग मेले की धूम, बच्चों ने उत्साह से लिया हिस्सा

देहरादून,: एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास, उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए एक भव्य चिल्ड्रन्स डे फेटे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ व्यास सर एवं बेलवाल मैम के प्रेरणादायक संबोधन से हुआ। उन्होंने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को प्रेरणादायक संदेश दिए तथा उन्हें जीवन में बड़े सपने देखने, सकारात्मक सोच रखने और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

970x250 (Middle)

बाल दिवस के अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों के लिए विभिन्न आकर्षक स्टॉल लगाए। इनमें चाट, पानी पूरी, स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ-साथ मनोरंजक खेलों के स्टॉल भी शामिल रहे। शिक्षकों द्वारा लगाए गए सभी स्टॉल बेहद आकर्षक और प्रभावशाली थे। विद्यार्थियों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया तथा विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर पूरे दिन बच्चों की हँसी, उमंग और उल्लास से गूंजता रहा।

इस विशेष अवसर पर विद्यालय के माननीय निदेशक एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर एवं प्रधानाचार्य प्रदीप गौड ने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास को सही दिशा देना विद्यालय की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता की कामना की।

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण लकी प्राइज रहा, जिसमें निम्नलिखित विद्यार्थियों ने पुरस्कार जीते:

लकी प्राइज विजेता: गुरबानी , शताक्षी – कक्षा XII, माज़ – कक्षा XII, अग्रिमा – कक्षा VI-B, अरुष कृष्णा भट्ट – कक्षा VI-B

कार्यक्रम का संपूर्ण आयोजन विद्यालय के मैनेजर एडमिनिस्ट्रेशन श्री वीरेंद्र सती के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभावी समन्वय में अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों ने इस आयोजन को और भी आकर्षक एवं यादगार बना दिया।

यह फेटे विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन, उत्साह और खुशियों से भरपूर रहा। इस आयोजन ने शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों को और अधिक आत्मीय बनाने के साथ-साथ विद्यालय में उत्सव का सुंदर वातावरण निर्मित किया।

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल परिवार की ओर से सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! “बचपन जीवन का सबसे खूबसूरत अध्याय है, इसे खुशियों, संस्कारों और सपनों से सजाएँ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *