Sun. May 10th, 2026

ग्राफिक एरा में नवजात शिशु देखभाल को लेकर प्रशिक्षण आयोजित

देहरादून , ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में कल (10 मई) को नेशनल एनआरपी डे के तहत स्वास्थ्यकर्मियों को नवजात शिशुओं की जीवनरक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एनएनएफ उत्तराखंड चैप्टर के सचिव डा. शांतनु शुभम ने कहा कि नवजात शिशुओं की मृत्यु दर में कमी लाने और जन्म के तुरंत बाद आवश्यक जीवनरक्षक सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कल (10 मई) को नेशनल नियोनेटोलॉजी फोरम (एनएनएफ) इंडिया के तत्वावधान में देशभर में एनआरपी (नियोनेटल रिससिटेशन प्रोग्राम) दिवस मनाया जाएगा।

इसके तहत ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को नवजात पुनर्जीवन की आधुनिक एवं आपातकालीन जीवनरक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम 10 मई को सुबह 9 बजे से ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक स्थित स्किल लैब में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *