Tue. May 5th, 2026

भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी जीप, एक युवक की जान गई

पिथौरागढ़: मूनाकोट क्षेत्र में  तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब एक कमांडर जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, प्रातः करीब 04:35 बजे जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि मूनाकोट वड्डा से लगभग 12 किलोमीटर आगे झूलाघाट मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी प्रवेश नगरकोटी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि कमांडर जीप (संख्या- UA05 5382) बूरा गांव के पास अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में सवार चारों लोग एक विवाह समारोह से अपने घर लौट रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीन घायलों को पहले ही खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया था। वहीं, एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। SDRF टीम ने दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाते हुए मृतक के शव को स्ट्रेचर के जरिए खाई से बाहर निकाला और मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

घायल:, जगदीश बिष्ट (40) निवासी बासौद मैनन, मोहन बिष्ट (40) निवासी बासौद, सचिन चंद (22) निवासी मुनकोट

मृतक: लक्की भंडारी (22) निवासी कोटभाल्डे

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *