Sun. Aug 16th, 2026

रक्तदान से किसी जरूरतमंद को मिल सकती है जिंदगी की नई उम्मीद

देहरादून। RIMS कॉलेज में जैनम जीविका फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ युवाओं को नियमित रूप से इस मानवीय कार्य में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

कॉलेज की डायरेक्टर शिप्रा ठाकुर ने कहा कि रक्तदान महादान है और समय पर उपलब्ध रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। कॉलेज प्रशासन की ओर से समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों एवं आमजन को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया जाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं की सहभागिता से रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।

शिविर में जैनम जीविका फाउंडेशन के स्टेट हेड प्रदीप बिष्ट समेत कॉलेज प्रशासन के कर्मचारी मौजूद रहे। आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *