Sat. Sep 26th, 2026

आपदा से प्रभावित सौंग पुल के निरीक्षण पर पहुंचे सीएम धामी, दिए ये निर्देश…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रायपुर क्षेत्र में अक्टूबर 2022 में आपदा से प्रभावित सौंग पुल, ग्राम पंचायत खैरी मानसिंह में क्षतिग्रस्त सड़कों व पुश्तों के पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर सौंग पुल की सुरक्षा दीवारों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि सौंग नदी के चैनेलाइजेशन हेतु जल्द से जल्द प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए एवं अन्य सभी आपत्तियों के निस्तारण हेतु शीघ्र शासन स्तर से कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में आपदा के दौरान हुए नुकसान के बाद हुए पुनर्निर्माण कार्य में तेजी से कार्रवाई हुई है। आज उन सभी निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए विभिन्न विभागों से समीक्षा रिपोर्ट ली गई है। इस दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ, जिलाधिकारी सोनिका एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *