Thu. Jul 9th, 2026

कैच का नया दांव, फ्लिप-टॉप पैकेजिंग और नए कैंपेन से मसाला बाजार में ताज़गी

देहरादून। डीएस ग्रुप के लोकप्रिय ब्रांड कैच साल्ट एंड स्पाइसेज ने अपने मटर पनीर ब्लेंडेड मसाला के लिए उद्योग में पहली बार फ्लिप-टॉप बाहरी पैकेजिंग और प्रेस लॉक सुविधा लॉन्च की है। कंपनी ने इस नई पैकेजिंग को एक नए टेलीविजन विज्ञापन अभियान के माध्यम से पेश किया है। इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को मसालों की बेहतर फ्रेशनेस, आसान उपयोग, सुरक्षित री-सीलिंग और सुविधाजनक स्टोरेज का अनुभव प्रदान करना है।

कंपनी के अनुसार, नई पैकेजिंग उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की गई है, जिससे मसालों की खुशबू लंबे समय तक बरकरार रहे और उनका इस्तेमाल अधिक सुविधाजनक बने। इस अभियान का प्रसारण टेलीविजन, डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और ओटीटी माध्यमों पर किया जाएगा। डेंट्सु द्वारा तैयार किए गए इस विज्ञापन अभियान में पहली बार कैच के पैकेजिंग इनोवेशन और ब्लेंडेड मसाले को एक साथ प्रस्तुत किया गया है।

ब्रांड की थीम “क्योंकि खाना सिर्फ खाना नहीं होता” पर आधारित इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार और राजपाल यादव हास्यपूर्ण अंदाज में नजर आते हैं। किटी पार्टी की पृष्ठभूमि पर आधारित इस विज्ञापन में स्वाद और खुशबू का श्रेय अंततः कैच मटर पनीर मसाला को दिया जाता है, जिससे ब्रांड का संदेश मनोरंजक ढंग से दर्शकों तक पहुंचता है।

डीएस ग्रुप के कैच साल्ट एंड स्पाइसेज के सीनियर जनरल मैनेजर (मार्केटिंग) अर्नब घटक चौधरी ने कहा कि कंपनी हमेशा उपभोक्ताओं की सुविधा और नवाचार को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि फ्लिप-टॉप और प्रेस लॉक पैकेजिंग लोगों के कुकिंग अनुभव को अधिक आसान, स्मार्ट और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

वहीं, डेंट्सु क्रिएटिव वेबचटनी के सीईओ एवं चीफ क्रिएटिव ऑफिसर सुरजो दत्त ने कहा कि उनका उद्देश्य इस नए पैकेजिंग इनोवेशन को सरल, यादगार और मनोरंजक तरीके से उपभोक्ताओं तक पहुंचाना था, ताकि लोग नई पैकेजिंग के लाभों को आसानी से समझ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *