Thu. Jul 9th, 2026

जिले में औसतन 151 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई, तापमान में गिरावट

हरिद्वार। देर शाम से शुरू हुई बारिश ने गुरुवार को हरिद्वार में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। जिले में 192 मिमी तक बारिश दर्ज की गई, जबकि मौसम विभाग ने आगामी 12 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है। धर्मनगरी में बुधवार देर शाम को बारिश शुरू हो गई। इसके बाद सुबह चार बजे बारिश रुक गई। लेकिन आधे घंटे बाद दोबारा मूसलाधार बारिश होने लगी। बारिश के बीच सुबह के समय आसमान में काली घटाएं छाई रही। दोपहर तक बारिश ने लोगों को परेशान किया। बारिश की वजह से अधिकत और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया।

वहीं आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को सुबह से दोपहर तक जिले में औसतन 151 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। बुधवार देर शाम से गुरुवार सुबह तक जिले में औसतन 192 एमएम बारिश पड़ी। वहीं आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा था। गुरुवार को तापमान में गिरावट हो गई। तापमान घटने के बाद रात के समय भी गर्मी का अहसास कम रहा।

मौसम विभाग ने आगामी 12 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम ज्यादातर बादल वाला रह सकता है और मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग ने आने वाले दिनों में आंधी, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी करी है। वहीं आज जिले के 25 फीसदी हिस्से में भारी बारिश होने का अनुमान है। कहा कितनी बारिश हुई:  आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसर हरिद्वार में 122 एमएम, रोशनाबाद में 115 एमएम, लक्सर में 180 एमएम, रुड़की में 160 एमएम और भगवानपुर में 45 एमएम बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *