Tue. May 5th, 2026

यहां हुआ कोरोना विस्फोट, एक साथ 10 मंत्री व 20 से ज्यादा विधायक हुए कोरोना पॉजिटिव।

देहरादून मिरर/ मुंबई। 

ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र में 10 मंत्रियों व 20 से ज्यादा विधायकों के कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है। इसकी जानकारी डिप्टी सीएम अजित पवार ने दी। अब तक देश में ओमीक्रोन के सबसे ज्यादा मामले दिल्ली व मुंबई से ही सामने आए हैं। भारत में अब तक ओमीक्रोन की वजह से 2 लोगों की मौत भी हो चुकी है। जबकि अकेले महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के 454 केस मिल चुके हैं। आपको बता दें कि भारत में ओमीक्रोन के कारण पहली मौत भी महाराष्ट्र में ही हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *