Tue. May 5th, 2026

बड़ी खबर : देश में 24 घंटे के भीतर सामने आए 22 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले।

देहरादून मिरर/ नई दिल्ली।

कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। देश भर में एक बार फिर कोरुना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। जिसके बाद से एक बार फिर लॉक डाउन का खतरा मंडराने लगा है। भारत में अब तक ओमीक्रोन के कुल 1431 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा मामले दिल्ली व महाराष्ट्र से सामने आए हैं। ओमीक्रोन से अब तक भारत में 2 लोगों की मौत भी हो चुकी है। नए साल के आगाज के साथ ही कोरोना ने  अपना भयानक रूप दिखाना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र में अब तक ओमीक्रोन के 554 के सामने आए हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में 351 मामले दर्ज किए गए। ओमीक्रोन कारण देश में पहली मौत  महाराष्ट्र में दर्ज की गई थी। तो वहीं दूसरी मौत राजस्थान में हुई थी।

बीते 24 घंटे में देश में 22000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में 406 लोगों की मौत हो गई। वहीं 8000 लोग रिकवरी हुए हैं। इसी के साथ अब देश में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 1,04,781 हो गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *