Sat. Oct 3rd, 2026

मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए टिहरी की बेसबॉल टीम देहरादून रवाना

टिहरी: मुख्यमंत्री ट्रॉफी के अंतर्गत आयोजित होने वाली बेसबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जनपद टिहरी गढ़वाल की टीम शुक्रवार को देहरादून के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता में जनपद की अंडर-14 बालिका तथा अंडर-19 बालिका एवं बालक वर्ग की कुल पांच टीमें प्रतिभाग करेंगी।

टीम के कोच यतेंद्र चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद टिहरी गढ़वाल से कुल 55 खिलाड़ी एवं टीम सदस्य प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी प्रतियोगिता को लेकर उत्साहित हैं और बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तैयारी के साथ रवाना हुए हैं। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने सभी खिलाड़ियों एवं टीम सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *