Sun. Jun 28th, 2026

उत्तराखंडः यहां आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर खाक, चपेट में आए 14 घर- कई मवेशी…

उत्तराखंड से बड़े हादसे की खबर है। यहां चंपावत जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां लड़ा गांव में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर खाक हो गए। आग इतनी भयावह थी कि उसने 14 मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मकान के भीतर सो रहे चार लोगों और एक मवेशी को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला जबकि तीन मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना देर रात को चंपावत जिले के पाटी के रौलामेल ग्राम पंचायत के दूरस्थ गांव लड़ा में घटित हुई थी। बताया जा रहा है कि पहले एक घर में आग की लपटें निकली, जिस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। हवा तेज होने के कारण आग की लपटें कुछ ही देर में आसपास के लकड़ी के घरों तक फैल गई। देर रात लगी आग से पूर इलाके में आफरा-तफरी का माहौल गया था। जिस वक्त ये हादसा हुआ, घर में चार लोग सो रहे थे। उन्हें ग्रामीणों, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों की मानें तो इस दौरान आग घर में रखे सिलेंडर तक पहुंच गई और चार सिलेंडरों में विस्फोट होने के कारण आग ज्यादा भयावह हो गई। ग्रामीणों ने हो-हल्ला मचाकर घर में सो रहे चार लोगों हीरा देवा, राधिका देवी, प्रीति और भुवन चंद्र को जगाया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि हादसे में लाखों रुपए का नुकसान हो गया। वहीं बताया जा रहा है कि इस आग्निकांड में तीन मवेशी भी झुलस गए।

वहीं ग्रामीणों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। पहाड़ी रास्ता और दूरस्थ गांव होने के कारण फायर ब्रिगेड की टीम काफी देर से घटना स्थल पहुंची। मौके पर आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। तब तक पीड़ित परिवारों के कपड़े, बिस्तर, खाद्य सामग्री और कई जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गया। बताया जा रहा है कि कि आग लगने से सभी घरों में रखे सोने-चांदी के जेवरों और नकदी सहित 10 लाख से अधिक का नुकसान हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *