Tue. Nov 3rd, 2026

उत्तराखंड: बिजली के बाद पानी के भी बढ़े दाम

देहरादून। पहली अप्रैल से रोजमर्रा की काफी चीजों के दाम बढ़ गए हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड में बिजली के साथ ही पानी भी मंहंगा हो गया है। एक अप्रैल यानी आज से पानी के बिल में नौ से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गई है। यानि कि आपका पानी का बिल हर माह 15 से 25 रुपये बढ़कर आएगा।

970x250 (Middle)

उत्तराखंड में पानी महंगा हो गया है। शहरी क्षेत्रों में पानी के बिल में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। ये बिल हाउस टैक्स के साथ आएगा। तो वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में घर में लगे नलों के हिसाब से बिल में बढ़ोतरी होगी। अगर आपके घर में दो नल होने पर बिल में नौ प्रतिशत और दो से अधिक नल होने पर 11 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। जल संस्थान की ओर से हर तीन माह में पानी के बिल जारी किए जाते हैं । इसमें हर माह 15 से 25 रुपये की वृद्धि को पैमाना मानें तो अब बिल में 45 से 75 रुपये अधिक भुगतान करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *