Tue. May 5th, 2026

उत्तराखंड के दो IAS अधिकारियों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, जल्द संभालेंगे पद

देहरादूनः उत्तराखंड के दो आईएएस(IAS) अधिकारियों के कंधों पर केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी(responsibility) सौंपी है। केंद्र की इस जिम्मेदारी के लिए आईएएस अधिकारी रमेश कुमार सुधांशु और अमित सिंह नेगी को चुना है। आईएएस(IAS) अधिकारी रमेश कुमार सुधांशु 1997 बैच के अधिकारी हैं और अमित सिंह नेगी 1999 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

ये भी पढ़ेः अब एक क्लिक पर मिलेगा आगड़बाड़ी केंद्रों का पूरा ब्यौरा, केंद्र के बच्चों को आधार से जोड़ने की तैयारी 

आईएएस(IAS) अधिकारी रमेश कुमार सुधांशु को ज्वाइंट सेक्रेट्री लेवल की जिम्मेदारी(responsibility) सौंपी गई है।  उन्हें चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मायगॉव (MYGOV) मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि आईएएस अधिकारी अमित सिंह नेगी को एक्सपेंडिचर विभाग में ज्वाइंट सेक्रेट्री बनाया गया है। जल्द ही दोनों अधिकारी दिल्ली पहुंच अपनी जिम्मेदारी संभाल सकते है। हाल ही में शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1997 बैच के अधिकारी आरके सुधांशु को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नत किया था। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए थे। इनकी प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति के साथ ही अब शासन में तीन प्रमुख सचिव हो गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *