Sun. Jun 21st, 2026

पर्यटन विभाग ने चार धाम यात्रा के लिए एक एडवाइजरी जारी की, जान लें मौसम का हाल

देहरादून। प्रदेश में चार धाम यात्रा चल रही है। ऐसे में पर्यटन विभाग ने चार धाम यात्रा के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें चारधाम यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा पर आने वाले सभी तीर्थयात्री मौसम का हाल जानकर ही अपनी यात्रा के लिए आगे जाएं। क्योंकि आने वाला समय चारधाम यात्रियों के लिए चुनौती भरा हो सकता है। प्री मॉनसून उत्तराखंड में दस्तक दे चुका है। जिसको लेकर पर्यटन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि अब तक की इस यात्रा सीजन में चारों धामों में से यमुनोत्री धाम में तीन लाख से ज्यादा, केदारनाथ धाम में सात लाख से ज्यादा, गंगोत्री धाम में चार लाख से ज्यादा जबकि बद्रीनाथ धाम में आठ लाख से ज्यादा यात्री दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि अगर हेमकुंड साहिब के यात्रियों को भी जोड़ दिया जाए तो हेमकुंड साहिब के 95000 यात्रियों को जोड़कर अब तक कुल 23 लाख 80 हजार 448 यात्री उत्तराखंड में यात्रा सीजन के दौरान यात्रा कर चुके हैं। पर्यटन मंत्री ने यात्रा के मद्देनजर पर्यटन विकास परिषद परिसर में बने चार धाम यात्रा के कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *