Tue. Jun 23rd, 2026

लच्छीवाला टोल प्लाजा के नए टेंडर से मचा घमासान, कर्मियों ने किया हंगामा…

देहरादून। लच्छीवाला टोल प्लाजा पर आज सुबह फिर हंगामा हुआ है। टोलकर्मियों को निकाले जाने से नाराज लोगों व अन्य लोगों द्वारा लच्छीवाला टोल प्लाजा पर हंगामा करते हुए नारेबाजी की गई।

बताया जा रहा है कि लच्छीवाला टोल प्लाजा के नए टेंडर हुए हैं। और वहाँ कार्यरत दर्जनों कर्मियों को निकाल दिया गया है।

जिससे नाराज होकर लोगों ने टोल प्लाजा पर जबरदस्त नारेबाजी कर हंगामा काटा। फिलहाल प्रशासन के साथ दोनों पक्षों की बातचीत चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *