Sun. Apr 26th, 2026

गर्मी का कहर, प्रशासन सख्त—डीएम ने घोषित किया अवकाश

देहरादून, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत आसपास के मैदानी इलाकों में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण लू (हीटवेव) को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सोमवार, 27 अप्रैल को जनपद के कक्षा 1 से 12वीं तक संचालित सभी शासकीय, गैर-शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

यह निर्णय मौसम विभाग द्वारा जारी हीटवेव की चेतावनी के मद्देनजर लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को तेज धूप में बाहर भेजने से बचें और पर्याप्त पानी पिलाते रहें, ताकि गर्मी से होने वाली परेशानियों से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *