Sun. Jun 28th, 2026

आईडीपीएल पुलिस चौकी कैंपस में लगी अचानक आग, कई वाहन जले…

उत्तराखंड में आए दिन आग की घटनाएं बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि ताजा मामला कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र से सामने आया है। यहां आईडीपीएल पुलिस चौकी कैंपस में खड़े पुराने वाहनों में शनिवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग ने तेजी के साथ यहां खड़े पांच वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। कैंपस में और भी वाहन खड़े थे जिन्हें बचा लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार आईडीपीएल पुलिस चौकी कैंपस में विभिन्न दुर्घटनाओं और अपराधों में प्रयुक्त वाहनों को पकड़ने के बाद खड़ा किया जाता है। सड़क किनारे चौकी कैंपस में यह सभी वहां खड़े हैं। वाहनों की संख्या काफी अधिक है। शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे कैंपस में खड़े वाहनों में अचानक आग की लपटे उठने लगी। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

बताया जा रहा है कि सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर बामुश्किल काबू पाया। तब तक पांच वाहनों में आग लग चुकी थी। अन्य गाड़ियों को बचा लिया गया। पांच पुरानी कारें आग से क्षतिग्रस्त हुई हैं। आग किन कारणों से लगी इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि कैंपस में पुराने वाहनों को खड़ा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *