Sat. Jun 20th, 2026

ऑपरेशन प्रहार के तहत SSP टिहरी की सख्ती, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

टिहरी गढ़वाल: SSP श्वेता चौबे द्वारा समस्त थाना प्रभारियों का दिए गए निर्देशों के पश्चात जनपद टिहरी गढ़वाल में ऑपरेशन प्रहार के तहत ड्रंकन ड्राइव, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

“ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत टिहरी पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

उक्त अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा सड़क किनारे शराब पीने, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई।

कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है—
➡ ड्रंकन ड्राइविंग, रैसिंग एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन में कुल 207 वाहनों का चालान किया गया।
➡ 14 वाहनों को सीज किया गया।

➡ 04 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार ।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच भी की गई तथा आमजन को यातायात नियमों का पालन करने एवं नशे की हालत में वाहन न चलाने हेतु जागरूक किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जनपद में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, हुड़दंग अथवा सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

टिहरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे कानून का पालन करें, सुरक्षित यातायात नियमों का अनुपालन करें तथा जनपद में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *