Fri. Apr 24th, 2026

एसएसपी ने बाहर आकर बुजुर्ग की सुनी फरियाद, पेश की मानवता की मिसाल

देहरादून,  संवेदनशील पुलिसिंग का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया, जब 84 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की शिकायत सुनने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून स्वयं उनके पास पहुंचे। जानकारी के अनुसार, एक बुजुर्ग व्यक्ति अपनी समस्या लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन अत्यधिक वृद्धावस्था और चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण वह कार्यालय तक नहीं पहुंच सके। जैसे ही इसकी सूचना एसएसपी दून को मिली, उन्होंने बिना देर किए स्वयं बाहर आकर बुजुर्ग के वाहन के पास पहुंचकर उनकी शिकायत सुनी।

बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया कि वह अपने घर पर अकेले रहते हैं और उन्हें एक मामले में सहायता की आवश्यकता है। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए मौके से ही थानाध्यक्ष बसंत विहार को निर्देश दिए कि शिकायत पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही थानाध्यक्ष को यह भी निर्देशित किया गया कि वे स्वयं बुजुर्ग से संपर्क बनाए रखें और समय-समय पर उनके घर जाकर उनकी कुशलक्षेम लेते रहें।

एसएसपी का संदेश:देहरादून पुलिस हर नागरिक, खासकर वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर है।” इस मानवीय पहल से बुजुर्ग व्यक्ति ने संतोष व्यक्त करते हुए पुलिस का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *