Mon. Nov 2nd, 2026

मुलाक़ात: राज्य सभा सांसद भट्ट ने जाना पत्रकार योगेश डिमरी का हाल-चाल…

ऋषिकेश। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने ऋषिकेश एम्स में भर्ती सोशल मीडिया निजी न्यूज़ चैनल के स्वामी योगेश डिमरी क्या हाल- चाल जाना। इस दौरान उन्होंने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

970x250 (Middle)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ९ देहरादून से सीधे ऋषिकेश एम्स पहुंचे जहां उन्होंने जानलेवा हमले में घायल निजी न्यूज चैनल के स्वामी और पत्रकार योगेश डिमरी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने पत्रकार डिमरी की माता को बताया कि उनके द्वारा उपचार में लगी डॉक्टरों की टीम से भी बात की गई है और वह भी डिमरी के उपचार को लेकर सकारात्मक है। इस दौरान उन्होंने पत्रकार योगेश डिमरी को विश्वास दिलाया कि सरकार अपराधियों को किसी भी कीमत पर छोड़ेगी नहीं। उन्होंने उनके परिवार को भी ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। कहा की सरकार अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कृत संकल्प है। इस मौके पर भाजपा नेता प्रतीक कालिया, नलिन भट्ट भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *