रक्तदान के लिए आगे आए ग्राफिक एरा के लोग, 200 यूनिट रक्तदान
देहरादून: ग्राफिक एरा में जरूरतमंदों की मदद के लिए छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने रक्तदान शिविर में 200 यूनिट रक्तदान किया। आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बीटेक, बीबीए, बीसीए और बायोटेक्नोलॉजी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया।
देर शाम तक चले इस शिविर में 20प शिक्षक- शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने रक्त दान किया। रक्तदान शिविर का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने किया।
