Tue. Nov 3rd, 2026

पौड़ी: ONGC की सहायता से नगर पालिका ने तीन वाटर एटीएम किए स्थापित

पौड़ी: ओएनजीसी की सहायता से पौड़ी शहर में नगर पालिका द्वारा पानी के तीन वाटर एटीएम स्थापित किए गए हैं। जिनका नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कंडोलिया स्थित वाटर एटीएम का रिबन काटकर शुभारंभ किया उन्होंने बताया कि इस वाटर एटीएम से जनता के लिए निशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। इसके साथ ही शहर के दो अन्य स्थानों पर भी ये एटीएम स्थापित किए गए हैं। एक एटीएम मुख्य बस अड्डे पर तो दूसरा एजेंसी चौक पर स्थापित किया गया है।

970x250 (Middle)

बताते चलें कि कंडोलिया रूट पौड़ी का सबसे व्यस्त रूट है इसलिए एक वाटर एटीएम को यहां पर लगाया गया है जिससे कि हर प्रकार के लोगों को इसका लाभ मिल सके। वही पालिका अध्यक्ष ने शहरवासियों से वाटर एटीएम का लाभ लेने के साथ-साथ इनकी सुरक्षा भी बनाए रखने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *