Sat. Jun 20th, 2026

पौड़ी: 12वीं के छात्र ने लगाया मौत को गले, पेड़ पर लटका मिला शव

पौड़ी: मुख्यालय के एक निजी स्कूल में छात्र ने खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक छात्र बोर्ड की परीक्षा देने के बाद घर लौटा था। जिसके बाद उसने घर के ही नजदीक एक पेड़ पर फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया।

पौड़ी थानाध्यक्ष महेंद्र रावत ने जानकारी दी कि दंदोलागांव के रहने वाले पारस रावत जिसकी उम्र 19 साल थी का शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक विद्या मंदिर दिल्ली में 12वीं का छात्र था। पारस बोर्ड की पहली परीक्षा देने के बाद घर लौटा था और घूमने की बात कह कर गांव के लिए निकला था जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पारस की तलाश में आसपास के खेतों में गांव वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया जिसके बाद एक पेड़ पर दुपट्टे से लटका हुआ उसका शव मिला। इसके बाद पारस की परिजन जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *