Wed. May 6th, 2026

बयानों की बाहर: बीजेपी के बाद कांग्रेस का दावा, बीजेपी विधायक कांग्रेस के संपर्क में

देहरादून,भाजपा विधायक(MLA) महेंद्र भट्ट के बयान के बाद अब कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी ने भी राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल लाने का काम किया। जी हां बीते रोज महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के तमाम जिताऊ प्रत्याशियों को अपने संपर्क में होने का दावा किया, तो आज कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी ने भी भाजपा के तमाम जिताऊ प्रत्याशियों को कांग्रेस के संपर्क में होने का दावा किया है।। दरअसल मतगणना से ठीक पहले राजनीतिक दलों के बयान उत्तराखंड की राजनीतिक सरगर्मियां जरूर बढ़ाते दिखाई दे रहे है।। आपको बता दें कि महेंद्र भट्ट के बयान के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे ऐसे में कांग्रेस के महामंत्री का यह बयान उत्तराखंड की राजनीति किसी बड़े भूकंप से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *