Mon. Jun 22nd, 2026

धनोल्टी: पार्टी के खिलाफ कार्य करने वाले पदाधिकारियों को 6 साल के लिए किया निष्कासित

भारतीय जनता पार्टी ने धनोल्टी विधानसभा में पार्टी के खिलाफ चुनाव में कार्य करने वाले पार्टी पदाधिकारियों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के मंडल अध्यक्ष हीरामणि गौड़ की व धनोल्टी विधानसभा प्रभारी राजेंद्र जुयाल ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि धनोल्टी विधानसभा में भाजपा मंडल अध्यक्ष की संस्तुति पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पार्टी के खिलाफ चुनाव में कार्य करने वाले पार्टी के पदाधिकारी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इनमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोला सिंह परमार, मंडल उपाध्यक्ष सत्य सिंह रावत, मंडल कोषाध्यक्ष राकेश सजवाण, मंडल मंत्री सत्य प्रकाश चमोली, मंडल उपाध्यक्ष महावीर पवार, शक्ति केंद्र संयोजक भरत सिंह चौहान, पूर्णा सिंह चौहान, करणचंद्र कुमाई व रविंद्र कोहली के खिलाफ निष्कासन की कार्यवाही की गई।

जबकि नैनबाग मंडल में कविता रोहिल्ला जिला पंचायत सदस्य सरतली वार्ड मंडल महिला उपाध्यक्ष भाजपा, खजान सिंह रावत ग्राम नैन भटगांव शक्ति केंद्र संयोजक, अनूप सिंह पवार संयोजक जयद्वार मल्ला, जय सिंह ग्राम संदूल, जोत सिंह ग्राम संदूल, हिम्मत सिंह राणा ग्राम खासकोटी, रघुवीर सिंह रावत ग्राम टटोल कोषाध्यक्ष भाजपा नैनबाग मंडल पर मण्डल अध्यक्ष भाजपा हुकम सिंह रमोला द्वारा निष्कासन की कार्रवाई की गई। धनोल्टी विधानसभा प्रभारी राजेंद्र जुयाल ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ 60 प्लस के लक्ष्य को पूरा करेगी। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख कुंवर सिंह पवार, मंडल महामंत्री पृथ्वी रावत, सोबत रावत विरेंद्र रावत, राजेंद्र कोहली, जय प्रकाश नौटियाल, एसपी लेखवार, धनवीर बिष्ट, वीरेंद्र चंदेल, श्याम सिंह असवाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *