Tue. May 5th, 2026

मोदी बने फिर नंबर वन, 12 राष्ट्र प्रमुखों को पीछे छोड़ बने सबसे लोकप्रिय

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 राष्ट्र प्रमुखों को पीछे छोड़ लोकप्रियता में पहला स्थान प्राप्त किया है। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म ‘द मॉर्निंग कंसल्ट’ ने एक सर्वे किया, जिसमें  मोदी अप्रूवल रेटिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन समेत दुनिया के 12 राष्ट्र प्रमुखों को पीछे छोड़कर नंबर वन बन गई हैं।

जनवरी में मोदी की अप्रूवल रेट बढ़कर 71 फीसदी पर पहुंच गई थी लेकिन अद्यतन सर्वे में यह बढ़कर 77 प्रतिशत पर पहुंच गई है। पिछले महीने इस सर्वे में मोदी 71% रेटिंग के साथ नंबर एक पर थे। इसके अलावा एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर (मेक्सिको) : 63%, मारियो ड्रैगी (इटली)- 54%, ओलाफ स्कोल्ज़ो (जर्मनी)- 45%, फुमियो किशिदा- 42%, जस्टिन ट्रूडो (कनाडा)- 42%, जो बाइडेन (अमेरिका)- 41%, इमैनुएल मैक्रों (फ्रांस) 41%, बोरिस जॉनसन(ब्रिटेन) 33% रेटिंग मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *