Wed. Aug 5th, 2026

KRAD GLOBAL का विस्तार, चौथे सेंटर से युवाओं को मिलेगा नया अवसर

देहरादून। युवाओं को कौशल विकास, करियर मार्गदर्शन और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्यरत KRAD GLOBAL ने  बसंत विहार में अपने चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ किया। धार्मिक अनुष्ठान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित समारोह में क्षेत्र की विधायक सविता कपूर तथा नेहा जोशी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नए सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक पृथ्वीराज सिंह चौहान सहित संस्था की पूरी टीम, गणमान्य अतिथि और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

उद्घाटन के बाद अतिथियों ने सेंटर का निरीक्षण किया तथा संस्था द्वारा ट्रैवल, टूरिज्म, कौशल विकास, करियर काउंसलिंग एवं रोजगार से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर KRAD GLOBAL के निदेशक पृथ्वीराज सिंह चौहान ने कहा कि संस्था पिछले लगभग 15 वर्षों से ट्रैवल, टूरिज्म एवं रोजगार आधारित सेवाओं के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल रोजगार की तलाश पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं को सही कौशल, प्रशिक्षण और करियर संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना भी आवश्यक है।

इसी सोच के साथ संस्था युवाओं को उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि KRAD GLOBAL का उद्देश्य केवल अपने व्यावसायिक विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि उत्तराखंड के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर करियर के अवसर उपलब्ध कराना है। संस्था ने आगामी वर्षों में 5,000 से अधिक युवाओं को रोजगार एवं करियर से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सविता कपूर एवं नेहा जोशी ने कहा कि निजी क्षेत्र की ऐसी पहलें युवाओं के कौशल विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने KRAD GLOBAL की इस पहल की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नया सेंटर क्षेत्र के युवाओं के लिए बेहतर करियर निर्माण का प्रभावी मंच साबित होगा।

समारोह में KRAD GLOBAL की ओर से नवदीप शर्मा, विशाल, आशीष नौटियाल, राहुल नेगी, दिनेश तनुजा सहित टीम के अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया तथा संस्था की भावी योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित करने के साथ हुआ। संस्था ने विश्वास व्यक्त किया कि बसंत विहार स्थित नया सेंटर युवाओं के लिए कौशल विकास, रोजगार और करियर निर्माण का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरेगा तथा उत्तराखंड में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण को नई गति प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *