Wed. May 6th, 2026

खटीमा- 2 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

खटीमा: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चंपावत पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है। इसी कड़ी में बनबसा पुलिस ने दो स्मैक तस्करों(smugglers) को गिरफ्तार(arrested) किया है।

ये भी पढ़ेंःदेहरादून-छात्र निकला नशे का सौदागर, चरस से साथ गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक बनबसा और एसओजी ने संयुक्त अभियान के तहत धनुष पुल पर चैकिंग अभियान चलाया। इसी अभियान के तहत शक होने पर पुलिस ने दो लोगों को रोककर उनकी तलाशी शुरू की। तलाशी में इन तस्करों(smugglers) के पास 101 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जब्त की गई स्मैक की कीमत तकरीबन 2 लाख रूपए बताई जा रही है। दोनों तस्कर उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं, और पुलिस की गिरफ्त(arrested) में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *