Tue. Nov 3rd, 2026

होम गार्ड भर्ती घोटाले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, जारी सूची पर लगाई रोक…

Home Guard Bharti: हरिद्वार में होम गार्ड भर्ती घोटाले के मामले में बड़ा अपडेट आ रहा है। हाईकोर्ट ने होमगार्ड्स भर्ती में जारी सूची पर अग्रिम आदेश पर रोक लगा दी। कोर्ट ने ये आदेश गुरूवार को मामले मे दायर जनहित याचिका पर हाई कोर्ट नैनीताल मे सुनवाई के दौरान दिया है। साथ ही कोर्ट ने इस मामले में कंपनी कमांडेंट होमगार्ड राकेश कुमार व जिला कमांडेंट होमगार्ड हरिद्वार को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा गया है।

970x250 (Middle)

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हरिद्वार निवासी योगेंद्र सैनी ने याचिका दायर कर कहा है कि हरिद्वार में 2017-18 में होम गार्ड भर्ती में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। इसमें कई अयोग्य अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर कंपनी कमांडेंड व जिला कमांडेंड ने उनकी भर्ती की है। मामले में गुरूवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी व न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ में सुनवाई हुई है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले में सरकार व कमांडेंड जनरल होम गार्ड से पूछा है कि दोषियों के खिलाफ अभी तक कार्रवाई क्यों नही की गई। दो सप्ताह में जवाब दें। कम्पनी कमांडेंड होमगार्ड्स राकेश कुमार व जिला कमांडेंड होमगार्ड्स हरिद्वार को नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई को 13 सितम्बर की तिथि नियत की है। साथ ही कोर्ट ने होमगार्ड्स भर्ती में जारी सूची पर अग्रिम आदेश पर रोक लगा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *