Sat. Jun 20th, 2026

आईएएस अधिकारी विनय शंकर पांडेय को सौंपा गया ये प्रभार, मिली बड़ी जिम्मेदारी…

 

देहरादूनः उत्तराखंड में शासन से जुड़ी बडी खबर है। बताया जा रहा है कि आईएएस अधिकारी विनय शंकर पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें उद्योग विभाग में महानिदेशक व आयुक्त की जिम्मेदारी सहित तीन और अहम प्रभार सौंपे गए हैं। वह अब उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम (सिडकुल) का भी जिम्मा देखेंगे।

जी हां आईएएस अधिकारी विनय शंकर पांडेय को अब उत्तराखंड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक का भी उन्हें अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सचिव हैं और वहां औद्योगिक विकास और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग का दायित्व देख रहे हैं। साथ ही वह गढ़वाल मंडल आयुक्त का जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

बता दें कि उनके पास नई दिल्ली में निवेश आयुक्त का भी दायित्व है। इस हिसाब शासन में पांडेय का कद और बढ़ गया है। सिडकुल के एमडी पद पर रोहित मीणा थे। उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। उद्योग महकमे की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब पांडेय पर औद्योगिक निवेश को जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *