Tue. Aug 11th, 2026

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)- विसंगति एवं अनमैप नोटिसों पर जनपद टिहरी में सुनवाई जारी

टिहरी गढ़वाल: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य के अन्तर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल में मतदाता सूची से संबंधित विसंगति एवं अनमैप मामलों में नोटिसों की सुनवाई का कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में कल तहसील बालगंगा के अन्तर्गत विभिन्न मतदेय स्थलों पर नोटिसों की सुनवाई की गई। तहसील बालगंगा के भाग संख्या 42, आंगनवाड़ी केंद्र खोला में सुनवाई आयोजित की गई। एईआरओ मानवेंद्र सिंह रावत, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत चमियाला, एएओ -3 संजय राणा कृषि विभाग, अल्पेश एवं प्रियांशु, नगर पंचायत चमियाला कार्यालय कार्मिक उपस्थित रहे।

मतदेय स्थल पर बीएलओ उर्मिला बिष्ट, अन्य सहयोगी सदस्य समिता देवी, आंगनवाड़ी सहायिका, कैलाश ममगाई, प्रधान खोला, तथा बीएलए राम लाल (कांग्रेस) और बीएलए सब्बल सिंह (भाजपा) उपस्थित रहे। निर्धारित मतदेय स्थल पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में नोटिसों पर सुनवाई की गई। इसी प्रकार तहसील बालगंगा के भाग संख्या 43, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोठगा (रियूंटी) में भी विसंगति मामलों की सुनवाई की गई। यहां एइआरओ मानवेंद्र सिंह रावत, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत चमियाला, एएओ -3 संजय राणा  कृषि विभाग, अल्पेश एवं प्रियांशु, नगर पंचायत चमियाला कार्यालय कार्मिक उपस्थित रहे।

मतदेय स्थल पर बीएलओ दीपा देवी एवं अन्य सदस्य सपना, आंगनवाड़ी सहायिका उपस्थित रहे तथा संबंधित नोटिसों पर सुनवाई की गई। इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर के बूथ संख्या 74 राजकीय इण्टर कॉलेज मिश्रवाण गांव एवं बूथ संख्या 96 गालूधार, तथा विधानसभा क्षेत्र टिहरी के बूथ संख्या 130 कोटी खास में भी नोटिसों पर सुनवाई की गई। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन मामलों में निर्धारित तिथि पर किसी कारणवश सुनवाई नहीं हो पाई है, उनमें तत्काल पुनः सुनवाई कार्यक्रम निर्धारित किया जाए। साथ ही जिन प्रकरणों में सुनवाई पूर्ण हो चुकी है, उनमें आवश्यक दस्तावेज संबंधित पोर्टल पर अपलोड करते हुए प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ ही समयबद्ध करने  के निर्देश  दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *