Wed. May 6th, 2026

हरिद्वार: दो साल बाद मिला इंसाफ, नाबालिग से रेप और हत्या मामले में दोषी को फांसी

हरिद्वार: पहले साल पहले नाबालिक से रेप और उसकी हत्या मामले में आखिरकार इंसाफ मिल ही गया। कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए आरोपी राम तीरथ यादव को दोषी माना है। विशेष न्यायाधीश पोक्सो अंजलि नौटियाल ने रेप आरोपी राम तीरथ यादव को फांसी की सजा सुनाई है साथ ही आरोपी को एक लाख तीस हजार का जुर्माना भी देना होगा। मामले में आरोपी के एक सहयोगी को भी 5 साल की सजा सुनाई गई है और एक लाख का जुर्माना लगाया गया है।आरोपी के सहयोगी पर रेप में सहायता और साक्ष्य छुपाने का आरोप है।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला साल 2020 दिसंबर के महीने का है। जब राम तीरथ यादव एक 11 साल की लड़की को पतंग दिखाने के बहाने अपने मामा की छत पर ले गया। जहां राम तीरथ यादव में उस नाबालिग के साथ बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *