Wed. May 6th, 2026

हरिद्वार: सहायक अध्यापक के प्रमाण पत्र निकले फर्जी, मुख्य शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित

हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने भगवानपुर ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है।

सहायक अध्यापक के प्रमाण पत्र फर्जी मिले हैं। मामले में एसआईटी पहले ही शिक्षक के प्रमाण पत्रों की जांच विभाग से मांग चुकी थी। सीईओ ने बताया कि भगवानपुर ब्लॉक के विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक विनय सैनी को निलंबित कर उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। मामले की अन्तिम जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *