Fri. May 1st, 2026

उत्तराखंड- नरेंद्र मोदी विचार मंच का हुआ भव्य कार्यकारिणी विस्तार

देहरादून: नरेंद्र मोदी विचार मंच राष्ट्रीय संगठन के संरक्षक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा उत्तराखंड प्रदेश और जिला स्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।

आज की प्रमुख नियुक्तियाँ इस प्रकार रही….

मानिक गोयल — देहरादून महानगर अध्यक्ष
लोकेश ममगाई- देहरादून महानगर महामंत्री
आनंद सिंह बिष्ट- पछवा दून जिला अध्यक्ष
शीशराम रतूड़ी- टिहरी जिला अध्यक्ष
डॉ. विजय भट्ट- चमोली जिला अध्यक्ष
गोविंद सिंह- चमोली जिला उपाध्यक्ष
महावीर सिंह बिष्ट- चमोली जिला महामंत्री
निक्की रावत- पौड़ी गढ़वाल जिला अध्यक्ष
मनवर सिंह चौहान- पौड़ी गढ़वाल जिला उपाध्यक्ष

इन सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति के समय राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य स्वयं उपस्थित रहे।

यह जानकारी नरेंद्र मोदी विचार मंच उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार परमार ने दी।

परमार ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर किए गए इस विस्तार का मुख्य उद्देश्य संगठन को उत्तराखंड के हर क्षेत्र में मजबूत बनाना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना है।

नए नियुक्त सभी पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियाँ स्वीकार करते हुए पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ मंच की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।

यह विस्तार नरेंद्र मोदी विचार मंच उत्तराखंड को नई ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *